Laughing is never useless.
******************
Flush, sitting silently waiting for death. Due to this, the activity of man goes away, the blood flow stops and the organ begins to relax. Wretchedness produces Murdani everywhere, around the door, in its stranglehold. It makes the entire atmosphere wretched. So if you want to avoid all these arrangements, then laugh a lot. Everyone laughs in happiness. Laughing in grief is the work of the brave brave and the truth is that a man is not happy and anxious due to happiness and sorrow, but happy and unhappy due to happiness. That is why if you want to be happy, then always be happy and separate from all the world and laugh. Close the door of worry by laughing and laughing. Then even if you find someone who hurts you, no one will be found. Laughing is never useless. Laughing is a business. This makes friends and friends happy and laughing is a wonderful mantra to please even acquaintances. Laughing is the light of life. Laughing awakens human intuition. The longer the man laughs, the longer death runs away. The thunder is that the more the man laughs, the older he grows. So if you want to have longevity, then laugh a lot, laugh long.
हँसना कभी बेकार नहीं हुआ करता।
******************
मुँह फुलाये चुपचाप बैठे रहना मृत्यु की प्रतीक्षा करना है। इससे मनुष्य की सक्रियता दूर होती जाती है, रक्त प्रवाह बंद होने लगता है और अंग-अंग में शिथिलता आने लगती है। मनहूसियत घर-द्वार में, अपने पराये में, इर्द-गिर्द, सर्वत्र मुर्दनी पैदा करती है। यह समस्त वायुमंडल को मनहूस बना देती है। इसलिए अगर इन तमाम इंतजामों से बचना चाहते हो, तो खूब हँसो। सुख में सभी हँसते हैं। दुःख में हँसना बिरलों बहादुरों का काम है और सच तो यह है कि सुख-दुख के कारण आदमी प्रसन्न और चिंतित नहीं होता, बल्कि प्रसन्नता के कारण सुखी और चिंता के कारण दुखी होता है। इसीलिए अगर सुखी रहना चाहते हो तो सदा प्रसन्न रहो और तमाम दुनियाँ से अलग होकर हँसा करो। हँसो और हँसकर चिंता का दरवाजा बंद कर दो। फिर तुम्हें दुखी करने वाला ढूँढने पर भी कोई न मिलेगा। हँसना कभी बेकार नहीं हुआ करता। हँसना एक व्यवसाय है। इससे दोस्त-मित्र खुश हो जाते हैं और परिचितों को भी प्रसन्न करने के लिए हँसना एक अद्भुत मंत्र है। हँसना जीवन का प्रकाश है। हँसने से मनुष्य की अंतःशक्ति जाग उठती है। जितनी देर तक आदमी हँसता रहता है, उतनी देर तक मृत्यु भागकर कहीं दूर चली जाती है। गरज यह है कि आदमी जितना हँसता है, आयु उतनी ही बढ़ती है। इसलिए अगर दीर्घायु होना चाहते हो तो खूब हँसो, दीर्घकाल तक हँसो।
(संकलित व सम्पादित)
- अखंड ज्योति अप्रैल 1943 पृष्ठ 7
